Breaking News

कविवर चंदा झा के जन्म दिवस पर हुआ कई कार्यक्रम का आयोजन



सहरसा : बड़गांव गांव निवासी प्रख्यात कविवर स्व. चन्दा झा के अवतरण तिथि के मौके पर रविवार को कविवर चंदा झा विचार सह सेवा मंच द्वारा विचार गोष्ठी कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में 11 प्रकांड पंडितों द्वारा स्तुति वाचन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकारनाथ झा तथा संचालन अरविन्द नीरज के द्वारा किया गया।

इस मौके पर ई. आशुतोष झा ने कहा कि कविवर चंदा झा को मैथिली में आधुनिक साहित्यिक प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। वहीं डॉ. रामचैतन्य धीरज ने कहा कविवर चन्दा झा की रचना विविध विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया जाता है। वहीं तीर्थे नन्दन ने कहा वो मैथिली ही नहीं बल्कि संस्कृत साहित्य के प्रकांड पंडित थे। ऐसे महापुरुष को स्मरण करना आज के पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। वहीं डॉ. मिथिलेश मिश्र, डॉ. कमल मोहन चुन्नु, नवल, शैलेन्द्र शैली, रमण झा, शत्रुघ्न चौधरी, जितेन्द्र मिश्र, स्वाती शाकम्भरी, आनंद, अशोक कुमार वर्मा जदयू युवा जिलाध्यक्ष सोहन झा ने भी श्री चंदा झा के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्रशेखर झा, प्रभात रंजन झा, राजेश रंजन झा, मुकेश कुमार मानष, अविनाश खां, भीम शंकर झा, मुरारी मयंक, पिंटू झा, मनमोदी झा, सुन्दर कांत झा, घुपचुप, विपुल सहित अन्य लोगों की अहम भागीदारी रही।