दरभंगा। बिकास झा : शहरी क्षेत्र के कॉलेजों में मारवाड़ी कॉलेज एक ऐतिहासिक है और आज भी इसका परिसर शैक्षणिक वातावरण का दृश्य पेश करता है। इस कॉलेज को हम एक मॉडल शिक्षा केंद्र के रूप में बदलें, इसका प्रयास करना है। उक्त बातें वीसी प्रो. साकेत कुशवाहा ने दरभंगा में कही। प्रो. कुशवाहा शनिवार को पूर्व विधान पार्षद डॉ. बिनोद कुमार चौधरी के साथ कॉलेज पंहुचे। उन्होंने सभी विभागों का निरिक्षण किया और मॉडल कॉलेज की योग्यता में आने वाली कमियों को दूर करने की सलाह प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद को दिया। जानकारी हो की कॉलेज में 4 से 6 अप्रैल तक नेक टीम का निरिक्षण है। और इसके लिये पूरी तैयारी की गई है। सभी विभागों, पुस्तकालय एवं खेल विभाग का दौड़ा करने के बाद प्रो. कुशवाहा ने प्रधानाचार्य का पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन देखा और प्रसन्नता जाहिर की। कुलपति ने कहा की महाविद्यालय में जिस प्रकार की तैयारी की गई है इससे संभावना है की कॉलेज को "ए" ग्रेड मिल सकता है।