Breaking News

दिल्ली और बिहार में बीजेपी ने बदले प्रदेश अध्यक्ष, मनोज और नित्यानंद को मिली कमान


भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेवारी में नये लोगों को सामने लायी है। बीजेपी की कार्यकारिणी ने दिल्ली में सतीश उपाध्याय का कार्यकाल खत्म होने पर मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है वहीं बिहार में मंगल पांडे की जगह नित्यानंद राय को अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें को दोनों नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में सांसद है।

मनोज तिवारी, बीजेपी, दिल्ली अध्यक्ष 
पूर्वांचल और बिहार के वोटर्स ने विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में मतदान किया था। तिवारी जिस सीट से सांसद हैं वहां भी पूर्वांचल और बिहार की बड़ी जनसंख्या है। और उन्होंने लोकसभा चुनाव में अच्छी खासी बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की थी। 

पक्ष : नित्यानंद राय, बीजेपी, बिहार अध्यक्ष
नित्यानंद राय उजियारपुर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं। वह इससे पहले 2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और 2010 में लगातार हाजीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।