Breaking News

10 फरवरी को प्रदर्शित होगा बहुप्रतीक्षित मैथिली फिल्म 'दूल्हा चोर'


दहेज़ प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली मिथिला की मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म  दूल्हा चोर की प्रदर्शन 10 फरवरी को होने जा रहा है। यह फिल्म समाज को संदेश देने व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देने का काम करेगी। फिल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा 'श्याम जी' व महेश मिश्रा  हैं। ये पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी को सशक्त करने लिए कदम बढाये हैं। कई धारावाहिक व फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म के निर्देशक हैं। जबकि लेखक मनीष चौधरी, गीतकार अभिराज झा, संगीतकार  सुरेश आनंद झा, संकलन ज्ञानेंद्र सिंह, छायांकन संजय सिंह, नृत्य संतोष कुमार, प्रचारक रामचंद्र यादव है। जबकि पार्श्वगायन पद्मश्री उदित नारायण झा, श्याम झा, पुष्प लता व अलका झा ने किया है।

आपको बता दें कि उमा फिल्म प्रोडक्शन व कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित उक्त मैथिलि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना काट-छाट के यू/ए सर्टिफिकेट प्रदान किया है।
फिल्म के  मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, अरुणा गिरी, फूल सिंह, विजय झा, अवधेश सिंह, दिलावर, अरुण सिंह, उमाकान्त राय, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा, मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, खुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू, मुन्नी लाल, धनंजय चौधरी हैं।

रिपोर्ट : विक्रम भगत नागवंशी