Breaking News

मधुबनी में तर्पण करने गए दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत


मधुबनी :  मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में नदी में तर्पण करने गए दो युवक की मौत जमुनी नदी में डूबने से हो गई।  जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है जहां गांव के ही राजीव कुमार साह (16) और  नरेश कुमार साह (18) तर्पन के लिए नदी में स्नान करने गया था। जहां पानी की गहराई अत्यधिक होने के कारण राजीव डूबने लगा जिसे देखकर नरेश ने राजीव को बचाना चाहा। लेकिन पानी के गहराई में दोनों डूब गये। बताया जाता है की दोनों रिश्ते में भाई थे। देर दोपहर तक घर वापस नहीं आने के बाद दोनों युवकों की तालाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान नदी किनारे आने पर दोनों का कपड़ा मोबाइल व साइकिल नदी के किनारे पड़ा था। जिसके बाद लोगो ने पुलिस को घटना की जानकरी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुची एसडीआरएफ की टीम व प्रशासन लाश की खोज में जुट गई। फ़िलहाल अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है।