Breaking News

साहरघाट में ग्राम रक्षा दल के बीच हुआ कंबल का वितरण।


मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत बसवरिया गांव के ग्रामरक्षा दलों के बीच कांग्रेस नेता मो. शब्बीर के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान मो. शब्बीर व थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बसवरिया के ग्रामरक्षा दलों को संयुक्त रूप से कंबल दिया। वहीँ मो. शब्बीर ने कहा कि आज जिस प्रकार निःस्वार्थ भाव से अपने गांव की रक्षा के लिए यह ग्राम रक्षा दल पुरी तरह प्रतिबद्ध होकर रात को गांव की रखवाली करते है, वो निश्चित रूप से सराहनीय पहल है। जब से क्षेत्र में ग्रामरक्षा दल की सक्रियता बढ़ी है। तब से गांवो में चोरी, डकैती जैसी वारदात काफी हद तक कम हुआ है। वहीं थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि जब से बसवरिया गांव में इन ग्रामरक्षा दलों की सक्रियता हुई है, तब से चोरी चकारी पुरी तरह से बंद हो चुका है। वैसे साहरघाट थाना क्षेत्र के सभी गांवो में ग्रामरक्षा दल का गठन किया गया है। उन सभी के उत्साहबर्द्धन के लिए समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व व्यवसायी वर्ग से आग्रह कर आगे भी कंबल, टार्च जैसे उपयोगी सामग्री दिए जायेंगे। ग्राम रक्षा दल के माध्यम से ही चोरी, डकैती जैसे अपराध पर काफी हद तक अंकूश लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन के द्वारा भी समय समय पर इनलोगों को उत्साहित किया जायेगा। मौके पर एसआई नवीन सिंह, चैकीदार राजकिशार पासवान, काशी यादव, विनोद यादव, देवेंद्र शर्मा, रामजी यादव, कुमार नंदन यादव, सुरेश पासवान, मनोज पावान, लालझारी साह, जितेंद्र पासवान समेत अन्य ग्रामरक्षा दल के सदस्य मौजूद थे।

रिर्पोट : गुंजन कुमार